मुनाफ़े वाले ट्रेड
यहाँ एक मुनाफ़े वाले Flex ट्रेड का उदाहरण दिया गया है। मान लीजिए कि आप Asia Composite Index पर 1 मिनट की अवधि के साथ $10 का बिक्री ट्रेड खोलते हैं।
1. ट्रेड की शुरुआत में लाभप्रदता दर 79.40% है।
2. ट्रेड के मध्य में, कीमत नीचे की ओर चली जाती है, जिससे लाभप्रदता अपने आप ही 83.80% तक बढ़ जाती है।
3. ट्रेड अवधि के अंत तक, लाभप्रदता 89% तक पहुंच जाती है, जिससे आपको $8.90 का मुनाफ़ा हुआ, क्योंकि आपने सही अनुमान लगाया था कि असेट की कीमत में गिरावट आएगी।
इस उदाहरण में, ट्रेड खुला रहने के दौरान बाज़ार पर नजर रखने से आपको यह फैसला लेने में मदद मिल सकती है कि अपने मुनाफ़े को सुरक्षित करने के लिए जल्दी बंद कर देना चाहिए या अपने मुनाफ़े को बढ़ाने के लिए ट्रेड की अवधि को चलने देना चाहिए।