Forex गाइड

मुनाफ़े की राशि को निर्धारित करने वाले कारक

आप जो भी मुनाफ़ा Forex मोड में कमाते हैं वो कई कारकों पर निर्भर करता है:

– ओपनिंग और क्लोज़िंग मूल्यों के बीच का अंतर। किसी भी ट्रेड में यह दूरी जितनी ज़्यादा होगी, आपका मुनाफ़ा या नुकसान उतना ही ज़्यादा होगा।

– आपकी ट्रेड राशि। ट्रेड की राशि जितनी बड़ी होगी, मुनाफ़ा या नुकसान उतना ही ज़्यादा होगा।

– मल्टीप्लायर का आकार। मल्टीप्लायर संभावित मुनाफ़ा और नुकसान दोनों को बढ़ाता है।

– ट्रेड खोलने के लिए कमीशन। Forex पर कमीशन परिवर्तनशील है और ट्रेड की राशि, मल्टीप्लायर, असेट क्लास और अन्य बहुत सारी चीज़ों पर निर्भर करता है। जब आप किसी ट्रेड को खोल रहे हों तो आप उसका कमीशन शुल्क देख सकते हैं।

– ओवरनाइट शुल्क। यह किसी खुले ट्रेड को अगले दिन तक ट्रांसफ़र करने के लिए लगने वाला कमीशन है।

असेट सूची में उसके नाम के आगे आप सूचना आइकन दबाकर प्रत्येक असेट के लिए Olymptrade की ट्रेडिंग स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं, जहां आपको ट्रेड की न्यूनतम और अधिकतम राशि, न्यूनतम और अधिकतम मल्टीप्लायर, कमीशन का प्रतिशत और बहुत कुछ मिलेगा।

आप यह भी जल्दी से अनुमान लगा सकते हैं कि Forex मोड में मूल्य में कुछ निश्चित उतार-चढ़ाव होने पर आपको कितना मुनाफ़ा मिलेगा। वेब वर्ज़न में, खरीद ट्रेड खोलने से पहले अपने माउस को खरीदें बटन पर घुमाएं। यदि आप मूल्य चार्ट के दाईं ओर वर्टिकल ऐक्सिस को देखें, तो आप हरे रंग के प्रतिशत देख सकेंगे जो दर्शाते हैं कि विभिन्न क्लोज़िंग मूल्यों पर आपका मुनाफ़ा कितना होगा, जबकि आपके संभावित नुकसान का प्रतिशत लाल रंग में दिखाई देगा। आप Olymptrade ऐप पर उसी पोज़ीशन में मुनाफ़ा प्रतिशत भी देख सकते हैं।