बाज़ार और प्लेटफ़ॉर्म एक्सटेंशन

जब मैं अनसब्सक्राइब करूंगा/करूंगी, तो मुझे रिफ़ंड के तौर पर कितने पैसे मिलेंगे?

30-दिन का सब्सक्रिप्शन

यदि आपने 30-दिनों के सब्सक्रिप्शन के लिए साइन अप किया है, तो इसे अगले ही दिन कैंसल करने पर भी आपको कोई रिफ़ंड नहीं मिलेगा। हालांकि, आप उस महीने के अंत तक एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसके लिए आपने भुगतान किया है।

30+ दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन

यदि आपने 30 दिनों से ज़्यादा अवधि की सब्सक्रिप्शन ली है, तो रिफ़ंड पॉलिसी उन 30-दिनों के ब्लॉक पर लागू होती है, जिन्हें अभी सक्रिय नहीं किया गया है। आपकी सब्सक्रिप्शन की अवधि को 30-दिनों के ब्लॉक में बांटा जाता है (60 दिन = 2x30, आदि)।

उदाहरण के लिए, यदि किसी उपयोगकर्ता ने 90-दिनों के सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान किया है और 45वें दिन उसे कैंसल करने का अनुरोध किया है, तो उन्हें 60वें दिन से 90वें दिन तक के ब्लॉक के लिए रिफ़ंड मिलेगा