सामान्य गलतियों से बचें: UPI
• UPI वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, कृपया अन्य विधियों का उपयोग करके डिपॉज़िट करने का प्रयास करें।
शायद कभी-कभी कोई तकनीकी समस्या आ जाए और हमारी टीम उसे जल्दी ही ठीक कर लेगी, लेकिन यदि आप इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो हम सुझाव देते हैं कि आप किसी अन्य विधि का उपयोग करें।
• यह वेब पेज उपलब्ध नहीं है/सब ठीक है।
यदि आपको इस प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो कृपया इस एप्लीकेशन को दुबारा इंस्टाल करने और कैशे फाइलों को क्लीयर करने का प्रयास करें। यदि आप ब्राउज़र संस्करण का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया ब्राउज़र से कैशे और कुकीज़ क्लीयर करें और फिर दुबारा प्रयास करें। साथ ही, सुनिश्चित करें कि आपके पास 30 Mbps की अच्छी और स्थाई इंटरनेट स्पीड है। आप यहाँ पर अपनी इंटरनेट स्पीड देख सकते हैं: https://www.speedtest.net/।
• अवैध VPA/ चलान भुगतान त्रुटि/गेटवे त्रुटि।
कृपया देखें कि आपने सही UPI ID दर्ज की है और दुबारा एप्लीकेशन को इंस्टाल करने का प्रयास करें। कैशे फाइलों को क्लीयर करने से भी सहायता होगी। यदि आप ब्राउज़र संस्करण का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया ब्राउज़र से कैशे और कुकीज़ क्लीयर करें और फिर दुबारा डिपॉज़िट करने का प्रयास करें। अंतिम बात, कृपया देखें कि आपकी इंटरनेट स्पीड कम से कम 30 Mbps है।
• अवैध किस्म।
यदि आपको यह त्रुटि दिखाई देती है, तो इसका अर्थ है कि VPA पता दर्ज करने के बाद, आपने दो बार 'भुगतान' बटन पर क्लिक किया है। इस समस्या का समाधान करने के लिए, कृपया दुबारा डिपॉज़िट करने का प्रयास करें, केवल एक बार 'भुगतान' बटन पर क्लिक करना सुनिश्चित करें।