तकनीकी विश्लेषण

घातीय गतिमान माध्य

घातीय गतिमान माध्य (EMA) SMA और WMA के समान होता है। यह असेट की औसत कीमत भी दर्शाता है, रुझान को निर्धारित करने तथा इसके पलटाव बिंदुओं का पता लगाने में मदद करता है, तथा इसकी अवधि अनुकूलन के योग्य होती है।

इसकी गणना की विधि में अंतर है। WMA की तरह ही EMA प्रत्येक मूल्य के मान को अपना वज़न प्रदान करता है, और असेट की कीमत में नवीनतम परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन WMA के विपरीत, EMA के साथ पिछली क़ीमत के लिए प्रत्येक मूल्य से भार का परिवर्तन रैखिक नहीं बल्कि विभिन्न मूल्यों द्वारा होते हैं।

उदाहरण के लिए, अंतिम मूल्य को वज़न 2.0, पिछली कीमत — 1.6, इससे पहले की — 1.0 इत्यादि प्राप्त होती है। परिणामस्वरूप, यह कीमतों में उतार-चढ़ाव का जवाब कैसे देता है, इस सम्बन्ध में SMA और WMA की तुलना में EMA बहुत तेज होता है।

घातीय गतिमान माध्य अन्तःदिवसीय ट्रेडिंग और अस्थिर असेट्स पर ट्रेडिंग करने के लिए उपयुक्त होता है। यह संकेतक कैंडलस्टिक चार्ट पर उपयोग करने के लिए सुविधाजनक होता है।

असेट की क़ीमत के परिवर्तन पर ट्रेड खोलने की सिफारिश की जाती है। यदि EMA रेखा ने दिशा में परिवर्तन किया है, तो यह नीचे और इसके विपरीत जाने के बाद ऊपर घूम गई है, और चार्ट की कैंडल को पार कर दिया, तो रुझान में परिवर्तन हो गया है।

यदि EMA ने नीचे जाना बंद करके, ऊपर की ओर घूम गया है और चार्ट के कैंडल को पार कर दिया है तो, अधिकाँश असेट की कीमत में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आप मुनाफ़े के लिए ट्रेड कर सकते/सकती हैं।

यदि EMA ने ऊपर जाना बंद करके, नीचे की ओर घूम गया है और चार्ट के कैंडल को भी पार कर दिया है तो, अधिकाँश असेट की कीमत गिरने की संभावना रहेगी। आप घाटे का ट्रेड कर सकते/सकती हैं।